{"_id":"6a8a06748bfb02dfa90e5073","slug":"teacher-relieved-of-duty-over-allegations-of-misconduct-with-a-female-student-hapur-news-c-135-1-hpr1001-147066-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: छात्रा से दुर्व्यवहार के आरोप में शिक्षक को किया कार्यमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: छात्रा से दुर्व्यवहार के आरोप में शिक्षक को किया कार्यमुक्त
विज्ञापन
सिंभावली। ब्लॉक क्षेत्र के गांव गोहरा आलमगीरपुर के इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापिका पर छात्रा से दुर्व्यवहार का आरोप लगा। जांच में सत्यता पाए जाने पर कॉलेज प्रबंधन ने शिक्षिका को कार्यमुक्त कर दिया है।
कॉलेज के प्रधानाचार्य सचिन कुमार ने बताया कि शनिवार को क्षेत्र के गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा के परिजन कॉलेज पहुंचे। उन्होंने पीटीए के तहत कार्यरत सहायक अध्यापिका मालती पर उनकी बेटी के साथ दुर्व्यवहार करते हुए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को कॉलेज में शिक्षिका ने छात्रा के साथ अभद्रता की। जिसकी जानकारी उसने घर पहुंचकर परिजनों को दी।
प्रधानाचार्य ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत ही कॉलेज स्तर से जांच कमेटी का गठन किया गया। कमेटी की रिपोर्ट में आरोप सत्य पाए गए। जिसके बाद पीटीए के तहत कार्य कर रहीं सहायक अध्यापिका मालती की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। सचिन कुमार का कहना है कि छात्रों के साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए। शिक्षकों को रुचि के अनुसार छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।