फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   teacher protest

Hapur News: स्कूलों के समायोजन के विरोध में शिक्षकों ने घेरा बीएसए कार्यालय

Tue, 08 Jul 2025 10:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 08 Jul 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
teacher protest
हापुड़। परिषदीय विद्यालयों की पेयरिंग, प्रधानाध्यापकों के पद सरप्लस दिखान समेत विभिन्न समस्याओं के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर, समस्याओं के निस्तारण की आवाज उठाई।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा कि विद्यालय पेयरिंग का आदेश गांवों के गरीब बच्चों को शिक्षा के समान अवसरों से वंचित कर ड्रॉप आउट दर बढ़ा सकता है। बिना प्रधानाध्यापक के विद्यालयों की परिकल्पना अधूरी है। लेकिन विभाग द्वारा 150 व 100 से कम नामांकन पर प्रधानाध्यापक के पदों को सरप्लस घोषित कर दिया है। इससे शिक्षा में गिरावट आएगी। जिला स्तर पर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान न किए जाने को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं वित्त एवं लेखाधिकारी के प्रति शिक्षकों में गहरा रोष देखने को मिला। शिक्षक नेताओं ने कार्यालय पर शिक्षकों का उत्पीड़न करने और नियम विरुद्ध कार्य करने के गंभीर आरोप लगाएं।
विज्ञापन

चेतावनी दी गई है कि 15 दिन के अंदर समस्याओं का समाधान न होने पर संघ अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए बाध्य होगा।

इस धरने में जिलेभर से शिक्षक शामिल हुए। साथ ही ऐसे स्कूलों की सूची भी साझा की जिनकी दूरी छात्रों की पहुंच से दूर हो रही है। कई अन्य मामलों को भी गंभीरता से उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष देवेंद्र शिशौदिया, जिला मंत्री नीरज चौधरी, जिला संरक्षक इशरत चौधरी, कोषाध्यक्ष राशिद, मंत्री बबीता, दिनेश, प्रवेश, योगेश, अमित भाटी, हातिम, संजय, संदीप, सुनील, सुशील, रितु श्रीवास्तव, सरफराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed