फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   teacher locked sixth class student in a room and beat him victim father complained to police

दो साल पहले हुई गलती की सजा अब दी: छठी के छात्र को शिक्षिका ने कमरे में बंद कर पीटा, डंडे की मार से पड़े निशान

Mon, 25 Aug 2025 06:45 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बाबूगढ़।
संवाद न्यूज एजेंसी, बाबूगढ़। Published by: विकास कुमार Updated Mon, 25 Aug 2025 06:45 PM IST
सार

वेदप्रकाश ने बताया कि उनका पुत्र अंकुश बछलौता रोड स्थित एक स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। सोमवार को उनका पुत्र अंकुश स्कूल में पढ़ने गया था। उनके पुत्र को एक महिला शिक्षिका समेत तीन शिक्षकों ने उनके पुत्र को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद उनके पुत्र को डंडे से बेरहमी से पीटा।

विज्ञापन
teacher locked sixth class student in a room and beat him victim father complained to police
तीन टीचरों ने छात्र को कमरा बंद कर पीटा - फोटो : chatgpt

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बछलौता रोड स्थित एक स्कूल में एक महिला शिक्षिका समेत तीन शिक्षकों पर कक्षा छह के छात्र को कमरे में बंदकर बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। छात्र ने पिटाई की सूचना डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को दी। छात्र के पिता ने थाने में एक महिला अध्यापिका समेत तीन शिक्षकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

थाना देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि उनका पुत्र अंकुश बछलौता रोड स्थित एक स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। सोमवार को उनका पुत्र अंकुश स्कूल में पढ़ने गया था। उनके पुत्र को एक महिला शिक्षिका समेत तीन शिक्षकों ने उनके पुत्र को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद उनके पुत्र को डंडे से बेरहमी से पीटा। इसमें उनके पुत्र के शरीर पर चोटों के निशान हैं। पिटाई से उनका पुत्र चिल्लाता रहा और उसे कोई भी बचाने नहीं आया। पुत्र ने घर लौटकर उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वह अपने पुत्र को साथ लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की। उन्होंने बताया कि दो वर्ष पहले एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी थी। उस वीडियो को देखकर शिक्षिकों ने उनके पुत्र को डंडे से बेरहमी से पीटा है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed