फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   teacher alligation against principal

Hapur News: शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक पर वंदे मातरम का विरोध करने का लगाया आरोप

Mon, 06 Nov 2023 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 06 Nov 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
teacher alligation against principal
हापुड़/धौलाना। हसनपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका ने प्रधानाध्यापक पर स्कूल में वंदे मातरम का विरोध करने और उन पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। उनके आरोपों की जांच के लिए जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। वहीं, प्रधानाध्यापक असलम खान ने वंदे मातरम गाते हुए बच्चों का वीडियो जारी कर आरोपों पर अपनी सफाई दी है।
विज्ञापन

सहायक अध्यापिका हेमा रानी ने बीएसए कार्यालय में दी शिकायत में बताया कि विद्यालय का माहौल काफी खराब किया जा रहा है। प्रार्थना के समय मुस्लिम बच्चों को हाथ भी नहीं जोड़ने दिया जाता। एक दिन प्रधानाध्यापक की अनुपस्थिति में वंदे मातरम गवाया गया तो अगले दिन प्रधानाध्यापक ने इस पर कड़ा एतराज जताया। हेमा का कहना है कि प्रार्थना के समय हिंदू बच्चे हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं, जबकि मुस्लिम बच्चे हाथ बांधकर खड़े रहते हैं। इससे बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। हेमा ने बताया कि उसने एक मुस्लिम से शादी की है, लेकिन धर्म परिवर्तन नहीं किया। प्रधानाध्यापक उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं। इसे लेकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं।
विज्ञापन

हेमा का कहना है कि विद्यालय में बनी प्रयोगशाला में नमाज पढ़ी जाती है। खंड शिक्षा अधिकारी से इसकी शिकायत के बाद वहां प्रैक्टिकल शुरू हो सके। इसके पहले उसमें ताला ही लगा रहता था। हेमा ने स्कूलों की दीवारों को मुस्लिम शासकों की गौरवगाथा और वंशों के उल्लेख से भरने का वीडियो भी जारी किया है। इसके अलाव मिड-डे मील में भी अनियमितता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




छुट्टी लेने पर टोका तो लगाया आरोपसहायक अध्यापिका हेमा रानी 776 दिनों में से सिर्फ 224 दिन ही स्कूल आई हैं। लगातार अवकाश लिए जाने पर उन्हें टोका गया था। इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने ये आरोप लगाए हैं। स्कूल में वंदे मातरम गवाया जाता है। इसका वीडियो भी मेरे पास है। -असलम खान, प्रधानाध्यापक।


जांच रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई
मामला संज्ञान में है। प्रथम दृष्टया मिले शिकायती पत्रों में आपसी विवाद सामने आया है। जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी की जांच आख्या आने पर ही कार्रवाई की जाएगी। -रितु तोमर, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed