{"_id":"65bd2d9475263a5a400dda39","slug":"tb-symptomps-in-15-workers-hapur-news-c-135-1-hpr1002-107332-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हापुड़ डिपो के 15 कर्मचारियों में मिले टीबी के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हापुड़ डिपो के 15 कर्मचारियों में मिले टीबी के लक्षण
Fri, 02 Feb 2024 11:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को हापुड़ डिपो में शिविर लगाकर, 65 रोडवेज कर्मचारियों की जांच की। इसमें 15 कर्मचारियों में टीबी जैसे लक्षण मिले, इनके सैंपल जुटाकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.राजेश सिंह ने बताया कि पल्मोनरी टीबी (फेफड़ों की टीबी) और एक्स्ट्रा पल्मोनरी टीबी, फेफड़ों के अलावा शरीर के अन्य अंगों में होने वाली टीबी है। केवल पल्मोनरी टीबी संक्रामक होती है, यह सांस के जरिए फैलती है। दो सप्ताह से अधिक खांसी या बुखार होना, खांसी के साथ बलगम या खून आना, रात में सोते समय पसीना आना, भूख कम लगना, वजन कम होना और सीने में दर्द रहना टीबी के लक्षण हो सकते हैं। इनमें से कोई भी लक्षण आने पर टीबी की जांच कराना आवश्यक है। जिला पीपीएम समन्वयक सुशील चौधरी ने बताया कि शिविर में कुल 65 कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की गई, टीबी से मिलते-जुलते लक्षण पाए जाने पर जांच के लिए 15 कर्मचारियों का नमूना लिया गया है। स्क्रीनिंग से रह गए कर्मचारियों के लिए शनिवार को भी शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा शिविर में कर्मचारियों के रक्तचाप और शुगर की भी जांच की गई। कई कर्मचारी इन बीमारियों से भी पीड़ित मिले। शिविर में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक दीपक कुमार और लैब टेक्नीशियन लोकेंद्र सिंह का सहयोग रहा।