{"_id":"575986534f1c1bca389c5bf0","slug":"tb-patients-to-doctors-who-will-act-hide","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी के मरीज छिपाने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी के मरीज छिपाने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 09 Jun 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
टीबी का इलाज करा रहे मरीज का नोटिफिकेशन हाोगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब प्राइवेट डॉक्टरों को उनके यहां टीबी का इलाज करा रहे मरीज का नोटिफिकेशन स्वास्थ्य विभाग की निक्षय वेबसाइट पर न कराना महंगा पड़ सकता है। भारत सरकार ने टीबी रोगियों पर नजर रखने के लिए यह साइट लांच की है।
विज्ञापन
वहीं आरएनटीसीपी कार्यक्रम के तहत गांव-गांव में डॉटस प्रोवाइडर टीबी रोगियों को उनके घर जाकर दवा खिलाएंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि टीबी रोग बहुत तेजी से एक मरीज से दूसरे मरीज में फैलता है। रोगी को इलाज न मिलने पर वह एक दिन में 15 लोगों को टीबी का संक्रमण फैला सकता है। साथ ही बताया कि पुनरक्षित राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत करीब 85 फीसदी मरीज स्वस्थ होने लगे हैं।
विज्ञापन
जिला टीबी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश अनुरागी ने बताया कि वेबसाइट पर जिलेवार प्रत्येक टीबी रोगी का चिट्ठा होगा। इलाज से लेकर स्वस्थ होने तक मरीज की जानकारी वेबसाइट पर डाली जाएगी।
निजी चिकित्सकों को भी उनके यहां इलाज ले रहे टीबी रोगियों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी। यदि चिकित्सक टीबी रोगी की जानकारी स्वास्थ्य अफसरों को नहीं देता है,
ऐसे मरीज के पकड़ में आने पर संबंधित चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर का प्रावधान है। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. जयप्रकाश त्यागी समेत कई डॉक्टर मौजूद रहे।