Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   swdeshi mela start

स्वदेशी अपनाकर देश को आर्थिक रूप से करें मजबूत : नरेंद्र कश्यप

Sat, 11 Oct 2025 09:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 11 Oct 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
swdeshi mela start
हापुड़। प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि स्वदेशी अपनाकर लोग अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करें। यह कोई अभियान या उद्योग नहीं है। अब यह देश को आत्मनिर्भर बना रहा है। नोएडा के बाद पूरे प्रदेश के सभी जनपदों में अब स्वदेशी मेला लगाया जा रहा है। जिससे कि लोग स्वदेशी की ओर बढ़ें। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन


गढ़ रोड स्थित अटल गौरव पार्क में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 के तहत आयोजित स्वदेशी मेले का शनिवार को मंत्री नरेंद्र कश्यप ने फीता काटकर शुभारंभ किया। यह मेला दिवाली को लेकर लगाया जा रहा है। इस मेले में चाइनीज व विदेशी सामान के स्थान पर स्वदेशी सामान के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। 18 अक्तूबर तक लगने वाले इस मेले में प्रतिदिन सैकड़ों लोग पहुंचेंगे। मेले में जिले के उद्यमियों / हस्तशिल्पियों के द्वारा 40 से अधिक स्टॉल लगाए हैं।
विज्ञापन


सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं।इस दौरान विधायक विजयपाल आढ़ती, डीएम अभिषेक पांडेय, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने भी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। संचालन उपायुक्त उद्योग खुशबू सिंह ने किया। अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा ने मेले में लगे स्टॉल की जानकारी दी। मेले में मंत्री, अधिकारियों और नेताओं ने स्टॉलों पर जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। मंत्री ने खादी ग्रामोद्योग के स्टाल पर चरखा भी चलाया। इस मौके पर पूर्व मंत्री मदन चौहान, पुनीत गोयल, मनोज वाल्मीकि, कविता सिंह, विनोद गुप्ता, मोहन सिंह, श्यामेंद्र त्यागी, पवन गर्ग, नितिन पाराशर, अलका निम, अमित शर्मा, मोनू बजरंग, आदित्य सूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरकारी योजनाओं का मिला लाभ --

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, वित्त पोषण योजना, सीएम युवा के तहत आठ लाभार्थियों को चेक वितरण व विश्वकर्मा श्रम सम्मान में पांच लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की गईं।




डीएम ने कहा, मेले में बेहतर हो व्यवस्थाएं

मेले के दौरान डीएम अभिषेक पांडेय ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि व्यवस्थाएं बेहतर होनी चाहिए। सड़कों और मेला स्थल पर रंग-बिरंगी लाइट लगाई जाएं। साथ ही सड़कों से लेकर मोहल्लों में मेले का प्रचार-प्रसार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed