{"_id":"6686cd87e5f2cf7ada02aed4","slug":"survey-start-of-two-new-railway-line-hapur-news-c-135-1-hpr1001-112298-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मुरादाबाद से गाजियाबाद तक दो नई रेल लाइनों का सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मुरादाबाद से गाजियाबाद तक दो नई रेल लाइनों का सर्वे शुरू
Thu, 04 Jul 2024 09:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 04 Jul 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। रेल यातायात सुधारने के लिए रेलवे अब ट्रेनों की संख्या बढ़ाने जा रहा है। ऐसे में मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच दो अतिरिक्त रेलवे लाइन बिछाने का निर्णय लिया गया है।। इसके लिए प्राथमिक सर्वे चल रहा है और प्रस्ताव के पूरक बजट में भी शामिल होने की उम्मीद है।
रेलयात्रियों का सफर आसान बनाने और ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए रेलवे द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। रेलवे फाटकों को खत्म कर उनके स्थान पर अंडरपास बनाए जा रहे हैं। एबसोल्यूट सिग्नल सिस्टम को ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम में बदला जा रहा है। वहीं, ट्रेनों की गति 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाकर 130 किलोमीटर प्रतिघंटा करने के लिए रेलवे लाइन पर भी तेजी से कार्य चल रहा है।
लेकिन फिलहाल दोनों रेलवे लाइन पर ट्रेनों का अधिक दबाव रहता है, सिग्नल न मिलने के कारण ट्रेनों को जगह-जगह आउटर पर रोक दिया जाता है। गर्मी में यात्रियों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। इस समस्या के समाधान के लिए मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच दो अतिरिक्त रेलवे लाइन बिछाने की तैयारी चल रही है। लाइन बिछाने से पहले फिजिबिलिटी तैयार करने के लिए प्री सर्वे भी चल रहा है। साथ ही इस प्रस्ताव को बजट में भी पेश करने की संभावना है।
विज्ञापन
हापुड़ स्टेशन पर 50 से अधिक ट्रेनों का ठहराव-
हापुड़ रेलवे स्टेशन से शहर के साथ आसपास के क्षेत्रों से रोजाना करीब पांच हजार यात्री मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, प्रयागराज, दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर, खुर्जा, काठगोदाम, देहरादून, ऊधमपुर, अयोध्या, प्रतापगढ़ के लिए ट्रेनों से यात्रा करते हैं। स्टेशन पर रोजाना 50 से अधिक पैसेंजर, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, साप्ताहिक व स्पेशल ट्रेनों का ठहराव होता है। दो अतिरिक्त रेलवे लाइन बिछने से ट्रेनों के संचालन में सुधार होगा और नई ट्रेनों के ठहराव की भी उम्मीद बढ़ेगी।
ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम बढ़ाएगा ट्रेनों की गति-
ट्रेनों का संचालन सुधारने के लिए सिग्नल सिस्टम को ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम में बदले की तैयारी चल रही है, जिसके लिए प्रत्येक दस किलोमीटर की दूरी पर ऑटोमेटिक ब्लॉक हट का निर्माण तेजी से चल रहा है। हापुड़ से गाजियाबाद के बीच श्यामनगर फाटक, निजामपुर, जिंदल फैक्टरी, आध्यात्मिक नगर और महरौली के बीच ऑटोमेटिक ब्लॉक हट का निर्माण चल रहा है। इसके शुरु होने के बाद ट्रेनों को सिग्नल के इंतजार में रुकना नही पड़ेगा, स्टेशन यार्ड से ट्रेन के आगे बढ़ते ही ग्रीन सिग्नल मिल जाएगा। जिससे एक रुट पर एक के पीछे एक ट्रेन बिना रुके चल सकेगी।
नामित कंपनी कर रहे सर्वे-
रेलवे लाइन पर ट्रेनों की संख्या व वास्तविकता जानने के लिए रेलवे द्वारा नामित कंपनी द्वारा सर्वे किया जा रहा है। मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच 141 किलोमीटर लंबी दो रेलवे लाइन बिछाने की तैयारी है। सर्वे पूरा होने के बाद इस साल के अंत तक कार्य शुरू होने की उम्मीद है। -वीके त्यागी, कार्य निरीक्षक