फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   sunny murder

Hapur News: मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने के विवाद में हुई शनि की हत्या

Thu, 30 Nov 2023 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 30 Nov 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
sunny murder
पिलखुवा। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव मुकीमपुर के जंगल में हुई शनि उर्फ भूरा की हत्या उसके दो दोस्तों ने ही मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने को लेकर हुए विवाद में की थी। पुलिस ने आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर उसके निशान देही पर मृतक के कपड़े और हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद की है। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने मृतक के कपड़े जमीन में दबाए हुए थे। मृतक के भाई अरविंद ने कुलदीप समेत दो युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हापुड़ और गाजियाबाद पुलिस ने बुधवार को भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव मुकीमपुर के जंगल से किशोर का शव बरामद किया था। जिसकी पहचान पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव पबला निवासी भूरा के रूप में हुई थी। भोजपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, जबकि मृतक के भाई अरविंद ने पिलखुवा थाने पर गांव निवासी कुलदीप पुत्र महावीर और कुलदीप पुत्र डिप्टी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। एसएचओ सुमन कुमार सिंह ने बताया कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप पुत्र महावीर को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने उसकी निशान देही पर खून से सने मृतक के कपड़े और हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली है। आरोपी ने हत्या करने का अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि शराब पीने के दौरान मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने को लेकर विवाद हो गया, जिसके चलते उसने भूरा के सिर में ईंट से वारकर हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक के कपड़े उतारकर शव नग्न अवस्था में फेंका था, ताकी पुलिस अवैध संबंधों के चलते हत्या समझे। शव गन्ने के खेत में छिपाने के लिए जा रहा था। लेकिन नशे में होने के कारण वह शव को गन्ने के खेत तक नहीं ले जा सका।
विज्ञापन

पॉवर लिफ्टर है आरोपी

आरोपी कुलदीप पॉवर लिफ्टिंग करता है, वह रोजाना सुबह और जिम जाता है। एसएचओ सुमन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी कई मेडल जीत चुका है। प्रदेश के अलावा अन्य जगह भी खेलकर आया है। वह 170 किलोग्राम भार वर्ग का खिलाड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed