{"_id":"5760155a4f1c1b4b2511b6b6","slug":"summer-on-the-streets-of-silence","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से सड़कों पर पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से सड़कों पर पसरा सन्नाटा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 14 Jun 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
उफ....ये गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उफ....ये गर्मी। लू के थपेड़े और शूल की भांति चुभ रही सूरज की किरणों ने सड़कों और बाजारों को सुनसान कर दिया है। जिस कारण लोग घरों से बाहर निकलने में हिचकिचा रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को सूर्य देव ने जमकर आग उगली, नगर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके चलते आम जीवन पूरी तरह प्रभावित रहा।
विज्ञापन
तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण नगर की मुख्य सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसर गया था। वहीं भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के प्रकोप से नगरवासी घरों में दुबके रहे। जबकि किसान आसमान में टकटकी लगाए हुए मानसून की राह देख रहे हैं।
विज्ञापन
सूर्य देवता का प्रकोप इतना है कि लोगों का पसीना तक नहीं सूख रहा है। लू के थपेड़ों और धूप से बचने के लिए महिला और पुरुष छातों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
डॉ. गौरव मित्तल का कहना है कि तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी बच्चे, युवा और बुजुर्ग के लिए नुकसानदायक है जिनके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम है। उन्हें ऐसी भीषण गर्मी में सावधानी बरतनी चाहिए।