{"_id":"5765610b4f1c1be53811d4c7","slug":"summer-light-disappeared-overnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में रातभर गुल रही बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में रातभर गुल रही बत्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 18 Jun 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंकने से शुक्रवार रातभर बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कालोनी अंधेरा छाया रहा। भीषण गर्मी में आपूर्ति गुल होने से रोजेदारों को बेहद परेशानी हुई। शनिवार दोपहर में आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कालोनी की बिजली आपूर्ति दिल्ली रोड बिजलीघर से जुड़े 100 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर से दी जाती है। शुक्रवार रात करीब 8 बजे ओवर लोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर फुंक गया।
विज्ञापन
इससे मोहल्ले की आपूर्ति बाधित हो गई। भीषण गर्मी में आपूर्ति नहीं मिलने से रोजेदारों को परेशानी हुई। रातभर रोजेदार गर्मी, पानी किल्लत से जूझते रहे। सुबह उठने पर भी आपूर्ति बहाल नहीं होने पर भी नागरिकों को पानी किल्लत की समस्या से परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
निगम कर्मियों ने दोपहर करीब 12 बजे फुंके ट्रांसफार्मर को बदल कर कालोनी की आपूर्ति सुचारु कराई, तब कही जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
अवर अभियंता साहब सिंह का कहना है कि रात होने के कारण फुंके ट्रांसफार्मर की बदली नहीं की जा सकी थी। दिन में ट्रांसफार्मर की बदली कर आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।