{"_id":"68768404825634872f0e454e","slug":"sukesh-pal-suicide-hapur-news-c-306-1-gha1001-116154-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कनपटी से होकर कान को चीरकर निकल गई थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कनपटी से होकर कान को चीरकर निकल गई थी गोली
Tue, 15 Jul 2025 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 15 Jul 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव नवादा में पेट्रोल पंप स्वामी 56 वर्षीय सुकेश ने रविवार को अपनी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। देर शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया। उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उनकी कनपटी में लगी गोली कान को चीरते हुए पार हो गई थी। पुलिस ने उनकी रिवाल्वर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मूलरूप से गांव न्याजपुर खैय्या निवासी सुकेश ने अपनी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि सुकेश द्वारा मारी गई गोली उनकी कनपटी में घुसने के बाद कान को चीरते हुए पार हो गई थी। देर शाम को परिजनों ने उनका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। लेकिन मृतक का रिवाल्वर कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
परिजनों को समझ नहीं आ रही आत्महत्या की वजह
सुकेश का परिवार काफी खुशहाल था। उनका काम भी अच्छा चल रहा था। इसके अलावा मृदृ भाषी और मिलनसार होने कारण उनके ग्रामीणों से भी अच्छे संबंध थे। रविवार की सुबह सुकेश रोजमर्रा की तरह घूमने गए। जहां से आने के दौरान कुछ देर पेट्रोल पंप पर रुके और घर आ गए। पत्नी को चाय बनाने के लिए कहा और इसी बीच अपनी ही रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। पत्नी और ग्रामीणों का कहना है कि उनकी आत्महत्या की कोई वजह समझ नहीं आ रही है।