{"_id":"57f28d6e4f1c1b093426f8d1","slug":"sugermil","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल प्रबंधन ने किसानों को दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल प्रबंधन ने किसानों को दिया भरोसा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 04 Oct 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
किसानों का दिया भरोसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुगर मिल प्रबंधन ने नया पेराई सत्र चालू होने से पहले बकाया गन्ना भुगतान करने में असमर्थता जताई है। साथ ही कहा है कि 30 नवंबर तक ही भुगतान किया जा सकता है।
विज्ञापन
सिंभावली शुगर मिल प्रबंधन ने 30 नवंबर से पहले पेमेंट करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। रविवार को सीजेएम करनसिंह ने मिल परिसर में पत्रकार वार्ता की, जिसमें दावा किया गया कि नया पेराई सत्र चालू होने से पहले किसानों का शेष बचा 136 करोड़ रुपये का भुगतान कर पाना किसी भी दशा में संभव नहीं है।
विज्ञापन
सीजेएम ने कहा कि इस बार 19 अक्तूबर को नया पेराई सत्र चालू करने की तैयारी चल रही थीं, लेकिन मिल परिसर में किसानों का बेमियादी धरना और भूख हड़ताल से पेराई सत्र चालू नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन कर रहे किसानों के हंगामे से मिल की मशीनों की मरम्मत और जरूरी कामकाज में लगातार देरी होती आ रही है। उन्होंने दावा किया कि किसानों का आंदोलन समाप्त हुए बिना नया पेराई सत्र चालू नहीं हो पाएगा। इस दौरान गन्ना जीएम सुधीर कुमार भी मौजूद रहे।