फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Submit flat at 10 years full price.

अब 10 साल में जमा करें फ्लैट की पूरी कीमत

Wed, 30 Mar 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 30 Mar 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
Submit flat at 10 years full price.
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो

हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) की समाजवादी आवास योजना के तहत आनंद विहार में निर्माणाधीन सस्ते भवनों का रजिस्ट्रेशन एक अप्रैल से खुल रहा है। इन भवनों का आवंटन ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर होगा।

विज्ञापन


अब आवंटी मकान खरीद की पूरी धनराशि चार साल के स्थान पर 10 साल में किश्तों में जमा कर सकते है। प्राधिकरण इस आदेश से इच्छुक लोगों में खुशी है। योजना के तहत कुल 386 भवनों का आवंटन होना है।
विज्ञापन


एचपीडीए उपाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की इस सस्ते भवनों की योजना के तहत पहले आवंटियों को तिमाही किश्तों में चार साल में पूरी कीमत देनी थी। इन भवनों की कीमत विभिन्न श्रेणी के लिए 16.81 लाख से 27.95 लाख रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भवन का रजिस्ट्रेशन कराते समय सामान्य श्रेणी के लोगों को 10 प्रतिशत राशि, जबकि आरक्षित श्रेणी के लोगों को पांच प्रतिशत धनराशि जमा करनी है। जिसकी तिमाही किश्त काफी ज्यादा थी।


नागरिकों के सुझावों पर संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण ने निर्णय लिया है कि अब आवंटियों को भवन की कीमत का भुगतान चार साल में नहीं, बल्कि 10 साल में करना होगा। ऐसा किए जाने से यह योजना वास्तव में अफोर्डेबल हो जायेगी, क्योंकि इससे तिमाही या मासिक किश्त काफी कम हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed