{"_id":"653d35b20a93317338097646","slug":"sub-inspector-suspend-hapur-news-c-135-1-hpr1001-4328-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: विवेचना में लापरवाही पर बाबूगढ़ थाने का दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: विवेचना में लापरवाही पर बाबूगढ़ थाने का दरोगा निलंबित
Sat, 28 Oct 2023 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 28 Oct 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना दिवस के दौरान शनिवार को एडीजी राजीव सब्बरवाल अचानक बाबूगढ़ थाने पहुंच गए और उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान विवेचनाओं में लापरवाही मिलने पर एडीजी के निर्देश पर एसपी ने उप निरीक्षक ओमकार सिंह को निलंबित कर दिया। वहीं, एसपी ने सीओ पिलखुवा वरुण कुमार को हटाकर जितेंद्र कुमार को चार्ज दिया है।
एडीजी ने इससे पहले एसपी अभिषेक वर्मा के साथ थाने के रजिस्टरों से लेकर मुख्य दस्तावेज की जांच की। उन्होंने आगंतुक कक्ष, महिला कक्ष और जनसुनवाई डेस्क का निरीक्षण किया। अपराध नियंत्रण, शिकायती प्रार्थना-पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, आईजीआरएस के संबंध में थाना प्रभारी को निर्देशित किया। इसके अलावा इनामी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी लंबित विवेचनाओं एवं अपराध नियंत्रण पर जोर दिया। एसपी ने भी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर तत्काल समस्याओं का निस्तारण करने के आदेश दिए। आगामी त्योहारों को ध्यान में रखकर पुलिस अभी से तैयारियों में जुट जाए।
विवेचना में लापरवाही पर गिरी गाज-
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि थाने में तैनात उपनिरीक्षक ओमकार सिंह की विवेचनाएं लंबित पड़ी हुई थीं। उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया गया था। जवाब पूछने पर वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। जिसके चलते एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
सीओ पिलखुवा को भी हटाया -
एसपी अभिषेक वर्मा ने जनपद की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दो सीओ के कार्य क्षेत्रों में फेरबदल किया है। उन्होंने सीओ पिलखुवा वरुण मिश्रा को तत्काल प्रभाव से हटाकर क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन/यातायात /कार्यालय/साइबर सेल/अपराध शाखा का चार्ज दिया। वहीं, जितेंद्र कुमार शर्मा सीओ यातायात/ कार्यालय को क्षेत्राधिकारी पिलखुवा नियुक्त किया गया है। हालांकि चर्चाएं हैं कि सीओ पिलखुवा को लूट के विरोध में ऑटो से गिरने वाली बीटेक छात्रा के मामले में हटाया गया है। बताया जा रहा है कि युवती के हापुड़ के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई।