{"_id":"6671b96c797b431c1000b704","slug":"stunt-on-a-bike-with-six-child-hapur-news-c-135-1-hpr1001-111726-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: छह बच्चों के साथ बाइक पर किया स्टंट, लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: छह बच्चों के साथ बाइक पर किया स्टंट, लगा जुर्माना
Tue, 18 Jun 2024 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 18 Jun 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। बाइक पर छह बच्चों के साथ स्टंट करते हुए युवक का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने बाइक का क्षमता से अधिक सवारी बैठाने के आरोप में 9500 रुपये का चालान किया है।
यातायात प्रभारी निरीक्षक उपदेश कुमार ने बताया कि जिले भर में क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद भी लोग ऐसे कृत्य करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। इस प्रकार का स्टंट करना यातायात नियमों के खिलाफ है। बाइक किसी सौरभ कुमार के नाम है। उन्होंने बताया कि ऐसा करने वालों के खिलाफ जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आगे भी नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।