{"_id":"58b901f763b0745d9e3337ccbb72d7ff","slug":"students-said-has-to-go-for-lunch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे बोले लंच टाइम में जाते हैं ‘घर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे बोले लंच टाइम में जाते हैं ‘घर’
अमर उजाला, पिलखुवा
Updated Wed, 20 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की मिड मील योजना लाख कोशिशों के बाद भी परवान नहीं चढ़ रही है। कहीं बच्चों को मेन्यू के अनुसार खाना नहीं मिलता तो कहीं खाने की क्वालिटी खराब रहती है।
ऐसा ही एक मामला गांव सिखैड़ा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में देखने को मिला।
बुधवार दोपहर गांव सिखैड़ा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिड डे मील पहुंचा। जैसे ही बच्चों को भोजन परोसा गया बच्चे उसे कच्चा बताने लगे। कक्षा सात की छात्रा कुमकुम छह की शोएबा और आठ की मंतशा ने बताया कि रोटी कच्ची खाने के लिए मिलती है। दूध भी पाउडर वाला मिलता है।
मेन्यू के अनुसार खाना नहीं मिलता है। तहरी में अक्सर कंकण निकलते हैं और जो खाना मिलता है उसमें कोई स्वाद भी नहीं होता है। ऐसे में उन्हें लंच टाइम में घर जाकर खाना लाना पड़ता है।
विज्ञापन
कोट
जब खाना खराब आता है तो एनजीओ से शिकायत की जाती है। एक दो दिन तो खाना ठीक आ जाता है। फिर एनजीओ खाना खराब लाना शुरू कर देते हैं।
आस मोहम्मद, प्रधानाध्यापक
मामला बेहद गंभीर है। जल्द मामले की जानकारी करेंगे और कच्चा मिड डे मील सप्लाई करने वाली एनजीओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। किसी भी हाल में एनजीओ को बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
एमपी वर्मा, बीएसए