फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   students said has to go for lunch.

बच्चे बोले लंच टाइम में जाते हैं ‘घर’

Wed, 20 Jan 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला, पिलखुवा
अमर उजाला, पिलखुवा Updated Wed, 20 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
students said has to go for lunch.
केंद्र सरकार की मिड मील योजना लाख कोशिशों के बाद भी परवान नहीं चढ़ रही है। कहीं बच्चों को मेन्यू के अनुसार खाना नहीं मिलता तो कहीं खाने की क्वालिटी खराब रहती है।
विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला गांव सिखैड़ा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में देखने को मिला।

बुधवार दोपहर गांव सिखैड़ा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिड डे मील पहुंचा। जैसे ही बच्चों को भोजन परोसा गया बच्चे उसे कच्चा बताने लगे। कक्षा सात की छात्रा कुमकुम छह की शोएबा और आठ की मंतशा ने बताया कि रोटी कच्ची खाने के लिए मिलती है। दूध भी पाउडर वाला मिलता है।
विज्ञापन


 मेन्यू के अनुसार खाना नहीं मिलता है।  तहरी में अक्सर कंकण निकलते हैं और जो खाना मिलता है उसमें कोई स्वाद भी नहीं होता है। ऐसे में उन्हें लंच टाइम में घर जाकर खाना लाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
कोट
जब खाना खराब आता है तो एनजीओ से शिकायत की जाती है। एक दो दिन तो खाना ठीक आ जाता है। फिर एनजीओ खाना खराब लाना शुरू कर देते हैं।
आस मोहम्मद, प्रधानाध्यापक
 
मामला बेहद गंभीर है। जल्द मामले की जानकारी करेंगे और कच्चा मिड डे मील सप्लाई करने वाली एनजीओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। किसी भी हाल में एनजीओ को बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।   
एमपी वर्मा, बीएसए

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed