{"_id":"6a6c93b00e74536ec100fd47","slug":"students-dangerous-bus-ride-after-school-traffic-rules-flouted-on-syana-road-video-goes-viral-in-hapur-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: स्कूल छुट्टी के बाद बस में छात्रों का खतरनाक सफर, स्याना रोड पर नियमों की उड़ी धज्जियां, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: स्कूल छुट्टी के बाद बस में छात्रों का खतरनाक सफर, स्याना रोड पर नियमों की उड़ी धज्जियां, वीडियो वायरल
Fri, 31 Jul 2026 05:54 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 31 Jul 2026 05:54 PM IST
सार
वायरल वीडियो के अनुसार शुक्रवार को कई छात्र चलती बस में गेट और पीछे लटककर सफर कर हुड़दंग करते नजर आए। ये केवल यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं है, बल्कि यह किसी बड़े हादसे को भी न्योता दे सकता था।
विज्ञापन
पैदल जा रहे छात्र को मारी लात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ से स्याना रोड पर शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के बाद यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी देखने को मिली। गांव सालारपुर से सिकंदरपुर मार्ग के बीच एक निजी बस में कई छात्र गेट और पीछे लटककर सफर करते नजर आए। इस दौरान बस पर सवार कुछ छात्रों ने जमकर हुड़दंग किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो के अनुसार शुक्रवार को कई छात्र चलती बस में गेट और पीछे लटककर सफर कर हुड़दंग करते नजर आए। ये केवल यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं है, बल्कि यह किसी बड़े हादसे को भी न्योता दे सकता था। वायरल वीडियो में कुछ शरारती तत्व सड़क किनारे पैदल जा रहे छात्रों के साथ अभद्रता करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि बस पर लटके युवकों ने गुजर रहे छात्रों को लात मारने का भी प्रयास किया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
ग्रामीण योगेंद्र यादव ने घटना पर नाराजगी जताते हुए संबंधित छात्रों और बस संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया तो भविष्य में कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है। योगेंद्र यादव का कहना है कि स्कूलों की छुट्टी के समय निजी बसों में क्षमता से अधिक छात्र सवार किए जाते हैं और कई छात्र गेट व पीछे लटककर यात्रा करते हैं। सीओ राहुल यादव का कहना है कि वीडियो के आधार पर जांच कराई जा रही है, बस संचालक के साथ साथ अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन