{"_id":"57ab39364f1c1b3a1cee4f80","slug":"student-teased-people-banging","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को मनचले ने छेड़ा, लोगों ने धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को मनचले ने छेड़ा, लोगों ने धुना
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 10 Aug 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
हेल्पलाइन से मिली हेल्प
- फोटो : www.citizen-news.org
स्कूल जा रही आठवीं की छात्रा से एक मनचले ने बुधवार सुबह छेड़छाड़ कर दी। तभी पीछे चल रहे उसके पिता ने आरोपी को दबोच लिया। शोर सुनकर पहुंची भीड़ ने आरोपी की जमकर धुनाई की।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद भीड़ के चंगुल से आरोपी को छुड़ाकर थाने लेकर आई। जानकारी के अनुसार लाइनपार इलाके की कालोनी निवासी छात्रा को काफी दिनों से एक युवक स्कूल आते-जाते समय परेशान करता था।
विज्ञापन
बुधवार को पीड़िता ने अपने पिता से इसकी शिकायत की। पिता ने छात्रा को स्कूल जाने की बात कही और खुद पीछे-पीछे चल दिया। तभी पहले से खड़े मनचले ने छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद छात्रा के पिता ने युवक को दबोच लिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर पहुंची भीड़ ने आरोपी की जमकर धुनाई की। एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि लड़की से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी युवक देवलोक कालोनी का रहने वाला है। मामले की जांच की जा रही है।