फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Student going to tuition was kidnapped and injured in a road accident.

Hapur News: ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा का किया अपहरण, सड़क दुर्घटना में हो गई घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
Student going to tuition was kidnapped and injured in a road accident.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के बराही मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की बेटी का बाइक सवार युवक ने 30 सितंबर को अपहरण कर लिया। छात्रा ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार ने छात्रा को बहला-फुसला लिया और नशे की टॉफी खिला दी। जिसके बाद आरोपी बाइक पर छात्रा को लेकर बुलंदशहर की ओर चल दिया। जहां हाफिजपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। सड़क हादसे का मामला हाफिजपुर थाने में दर्ज हो गया, लेकिन आरोपी अपहरणकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होने पर अब पीड़ित ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि बराही मोहल्ला निवासी दिनेश कुमार शर्मा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि बीती 30 सितंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे उनकी पुत्री घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी। तभी रास्ते में बाइक सवार मोहल्ला खाई कोठी गेट निवासी मथन छात्रा को मिला। आरोपी ने छात्रा को बहला-फुसलाकर और नशीली टॉफी खिला दी। जिसके बाद बाइक सवार युवक छात्रा को बुलंदशहर की ओर ले जा रहा था। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के सोना पेट्रोल पंप के पास सामने से आती एक बस ने बाइक में टक्कर मा दी थी। जिसमें छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना का मुकदमा हाफिजपुर थाने में दर्ज हो गया था, लेकिन आरोपी मथन के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी पुत्री का मेरठ के अस्पताल में उपचार कराया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि पुत्री के सिर व शरीर में गंभीर चोटें आई हैं और उसका उपचार चल रहा है। सीओ ने बताया कि पीड़ित ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed