{"_id":"590b4c8b4f1c1b6a3d441322","slug":"student-dies-due-to-collision-of-mini-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 04 May 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
भिड़ंत
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ऑटो व मिनी ट्रक की भिड़ंत में एक छात्र की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
बाबूगढ़ के गांव मुबारिकपुर निवासी 21 वर्षीय सन्नी पिलखुवा के एक निजी कॉलेज में बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। बृहस्पतिवार को वह ऑटो से घर लौट रहा था। जैसे ही ऑटो हापुड़ में दिल्ली रोड पर अच्छेजा के पास पहुंचा तो हापुड़ की ओर से जा रहे एक मिनी ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगने से सन्नी सहित उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। सन्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
भैंसा बुग्गी की चपेट में आने पर नोएडा से मामा के घर को जा रहे दो स्कूटरों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप में घायल हो गए, जिनमें हालत बिगड़ने पर दिल्ली के फाइनेंसर को मेरठ रेफर किया गया है।
नोएडा के सेक्टर तीस में रहने वाला समरपाल अपने चाचा वीरपाल के साथ जनपद अमरोहा के गांव हैबतपुर में रहने वाला मामा दिगंबर के घर से लौट रहा था। बुधवार रात करीब 11 बजे वैट मोड़ के पास नेशनल हाईवे पर जा रही भैंसा-बुग्गी अचानक बिदक गई।
इसने उनके दोनों स्कूटरों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे उन पर सवार चाचा-भतीजों समेत उनके परिजन जयसिंह, विरेश और सुमित घायल हो गए। मौके पर एकत्र लोगों ने उन्हें उपचार के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। दूसरी घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे बदरखा मोड़ के पास नेशनल हाईवे पर हुई।
यहां केंटर ने बाइक को साइड मार दी। इसमें बाइक पर मुरादाबाद से दिल्ली जा रहा फाइनेंसर सुमित निवासी शहादरा घायल हो गया। इसे गंभीर हालत में चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत कुचेसर चौपला पर दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृहस्पतिवार सुबह मुरादाबाद निवासी मुस्तकीम अपने दोस्त सलीम के साथ दिल्ली जा रहा था।
जैसे ही उनकी कार कुचेसर चौपला पर पहुंची तो तेज गति से आ रही एक अन्य कार ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान वहां राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। थानाध्यक्ष यतेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों में समझौते की जानकारी मिली है।