फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   strike from two weeks

Hapur News: दो सप्ताह से हापुड़ कचहरी में हड़ताल

Tue, 12 Nov 2024 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 12 Nov 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
strike from two weeks
हापुड़। हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के आह्वान पर हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद के वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पिछले दो सप्ताह से न्यायिक कार्य नहीं किया है। जिससे रोजाना बड़ी संख्या में वादकारियों को कचहरी से मायूस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामनिवास सिंह व सचिव विकास कुमार त्यागी ने बताया कि 29 अक्तूबर को गाजियाबाद जिला न्यायालय में पुलिस ने निहत्थे वकीलों पर लाठीचार्ज किया था। जिसमें कई अधिवक्ता घायल हो गए। जिसका हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति ने कड़ा विरोध किया और सभी बार एसोसिएशन से न्यायिक कार्य न करने का आह्वान किया। जिसके चलते हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने 30 अक्तूबर से अभी तक न्यायिक कार्य नहीं किया है। उन्होंने गाजियाबाद न्यायालय की घटना की कड़ी निंदा करते हुए न्याय की मांग की। उन्होंने कहा कि न्याय न मिलने तक अधिवक्ता आंदोलन पर रहेंगे।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्रा ने कहा कि पुलिस-प्रशासन अधिवक्ताओं के आंदोलन को कमजोर न समझे। यदि अधिवक्ताओं को शीघ्र न्याय नहीं मिला तो आंदोलन तेज किया जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश जौहरी ने कहा कि गाजियाबाद में हुए लाठीचार्ज के मामले को लेकर प्रदेश भर के अधिवक्ताओं में रोष है। इसलिए प्रदेश सरकार लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मियों के खिलाफ शीघ्र कड़ी कानूनी कार्रवाई करे। इस अवसर पर सत्यपाल सिंह तोमर, अनिल आजाद, अनिल वर्मा, सत्यवीर सिंह, अंकुर त्यागी, गौरव नागर, दीपक कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed