फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Strict security arrangements will be in place during NEET.

Hapur News: नीट के दौरान रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Strict security arrangements will be in place during NEET.
हापुड़। जिले में 21 जून को होने वाले नीट के लिए इस बार अधिक सतर्कता बरती जाएगी। केंद्रों को कंट्रोल रूम से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पेपरों की विशेष सुरक्षा होगी, भारी पुलिस बल भी मुस्तैद किया जाएगा। केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


नीट आयोजित कराने के लिए जिले में एसएसवी इंटर कॉलेज, एसएसके इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दोपहर सवा दो से पांच बजे तक इन केंद्रों पर 2104 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

दो मई को भी हापुड़ में यह परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्वक संपन्न हुई थी लेकिन किसी अन्य स्थान पर पेपर आउट होने के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। अब 21 जून को यह परीक्षा आयोजित होगी। डीएम, एसपी की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक भी आयोजित की जा चुकी है। केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी कक्षों में सीसीटीवी और वाइस रिकॉर्डर कैमरे लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कैमरे कंट्रोल रूम से जुड़े होंगे, अधिकारी कार्यालय में बैठकर भी पूरी परीक्षा पर नजर रख सकेंगे। इस बार पेपरों की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिस स्थान पर पेपर होंगे, वहां पूरी तरह गोपनीयता बरती जाएगी। केंद्रों पर जैमर भी लगेंगे, ताकि कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस काम न कर सकें।

केंद्रों पर बिजली पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो, निर्बाध आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, पर्याप्त रोशनी अनिवार्य हो। गर्मी से बचाव के लिए केंद्रों पर पेयजल के अलावा छाया, बैठने की व्यवस्था सही होनी चाहिए। प्राथमिक उपचार किट, एंबुलेंस, अग्निशमन दल तत्काल उपलब्ध रहने चाहिए, यातायात ट्रैफिक के उचित प्रबंध रखने के निर्देश दिए गए हैं।


कोट

जिले के चारों केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रहेंगी। परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्वक संपन्न कराई जाएगी। केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. शैलेंद्र, कार्यवाहक डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed