{"_id":"5880c8f74f1c1b4216efe080","slug":"strict-administration-on-code-violations","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के समय आचार संहिता के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के समय आचार संहिता के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 19 Jan 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले ही नामांकन के दौरान बुधवार को बसपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद इस मामले को लेकर प्रशासन और गंभीर हो गया है।
विज्ञापन
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आगामी तिथियों में होने वाले नामांकनों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार से जिले की तीनों विधानसभा सीटों के लिए नामांकन जारी है। बुधवार को गढ़ सीट से बसपा के प्रत्याशी प्रशांत चौधरी ने नामांकन किया था।
विज्ञापन
इस दौरान जुलूस में अनुमति से अधिक वाहनों को शामिल करने को लेकर उनके खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने की रिपोर्ट दर्ज की गई। इस स्थिति को देखते हुए डीएम अनिल ढींगरा ने संबंधित अधिकारियों को आगामी तिथियों में होने वाले
विज्ञापन
नामांकनों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। प्रत्याशी के नामांकन के लिए रवाना होने से कलक्ट्रेट पहुंचने तक उस पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
डीएम अनिल ढींगरा ने कहा कि नामांकन के दौरान किसी भी स्थिति में आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। नियम तोड़ने वाले प्रत्याशियों को बख्शा नहीं जाएगा।