फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   still wait for Blood banks

ब्लड बैंक के लिए अभी करना होगा इंतजार

Sat, 27 Aug 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़ Updated Sat, 27 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
still wait for Blood banks
ब्लड - फोटो : ब्यूरो

जिले में सरकारी ब्लड बैंक के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना होगा। ड्रग इंस्पेक्टर ने हाल ही में ब्लड बैंक के लिए प्रस्तावित कोठी गेट अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में ब्लड बैंक के लिए जरूरी उपकरणों की कमी मिली। इस संबंध में डीआई ने प्रशासनिक अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।

विज्ञापन


इन खामियों को दूर करने के बाद ही ब्लड बैंक की स्थापना हो सकेगी। नवसृजित जिला हापुड़ धीरे-धीरे प्रगति पर है। जिले के मरीज ब्लड के लिए मेरठ या गाजियाबाद का रुख न करें, इसके लिए प्रशासन ने कोठी गेट स्थित अस्पताल में ब्लड बैंक स्थापित करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन कुछ कमियों के कारण फिलहाल थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। ब्लड बैंक को लेकर ड्रग इंस्पेक्टर दीपा लाल ने 22 अगस्त को कोठीगेट स्थित अस्पताल का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अस्पताल में ब्लड बैंक के लिए अनिवार्य उपकरण जैसे जनरेटर, एसी आदि नहीं मिले। इन उपकरणों के बिना ब्लड बैंक की स्थापना नहीं हो सकती है। डीआई दीपा लाल ने अपनी रिपोर्ट प्रशासनिक अधिकारियों को भेज दी है। डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि अस्पताल में जो भी कमियां पाई गई हैं, उन्हें दुरुस्त कराकर जल्द ही ब्लड बैंक की स्थापना कराई जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed