{"_id":"57752dac4f1c1b797179a792","slug":"stay-cautious-officer-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":" त्योहारों पर सतर्कता बरतें अधिकारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर सतर्कता बरतें अधिकारी : डीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 30 Jun 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
त्योहारों के मद्देनजर सतर्कता बरतने के निर्देश
- फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को त्योहारों के मद्देनजर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है। उन्होंने असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने कहा कि अलविदा जुमे की नमाज को ध्यान में रखते हुए पानी, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। ईद त्योहार पर कोई कोताही न बरती जाए। असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
इस दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। डीएम ने कांवड़ यात्रा को लेकर सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए है। जिन स्थानों पर कांवड़ शिविर लगाए जाएंगे उनकी सूची तैयार करने के भी निर्देश दिए है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के दौरान मीट की दूकानें बंद रहेगी। पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह ने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर जिले को 180 कांस्टेबल मिले है साथ ही पी.ए.सी भी मौजूद रहेगी। जिले में फोर्स की कोई कमी नहीं रहेगी।
एसडीएम और सीओ संयुक्त रूप से भ्रमण करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रजनीश राय, जिले के सभी एसडीएम, सीओ, पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी समेत अनेक अधिकारी मौजूद थे।