{"_id":"57c455174f1c1b8a602cb393","slug":"state-womens-hospital-shit-sick","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी से राजकीय महिला चिकित्सालय ‘बीमार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी से राजकीय महिला चिकित्सालय ‘बीमार’
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 29 Aug 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
कूड़े और जलजमाव से पनप रहे मच्छर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावधान! कोठीगेट स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय की गंदगी और जलजमाव से सेहत खराब हो रही है। एसी से गिरने वाला पानी कूड़े के ढेर में भर रहा है, जिससे परिसर में ही डेंगू का लार्वा पनप सकता है। शासन के अलर्ट के बावजूद स्वास्थ्य अफसर साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
जबकि अस्पताल परिसर में ही सीएमओ समेत तमाम आला अधिकारियों के कार्यालय बने हैं। हालांकि अधिकारी डेंगू के डंक से लोगों को बचाने के लिए सारे इंतजाम करने का दावा कर रहे है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। डेंगू पर नियंत्रण के लिए गाइड लाइन जारी कर दी गई है। स्कूलों में भी प्रार्थना के समय बच्चों को डेंगू से बचाव की जानकारी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
आलम यह है कि सीएमओ कार्यालय के पास कूड़ा एकत्र हो रहा है। एसी से टपकने वाला पानी कूड़े में समा रहा है। ऐसे में वहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। राजकीय महिला चिकित्सालय में जिस वार्ड में जच्चा-बच्चा को भर्ती किया जाता है।
उस वार्ड के पीछे गंदगी का आलम है। इतना ही नहीं टीकाकरण कक्ष के बराबर में भी कूडे़ के अंबार लगे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह का कहना है कि समय-समय पर अस्पताल परिसर में साफ सफाई कराई जा रही है।
अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखा जाएगा, पानी भी एकत्र नहीं होने दिया जायेगा। डेंगू पर रोक के तमाम इंतजाम कर लिए गए हैं।