{"_id":"695e8b7b34de08768205f627","slug":"state-member-take-meeting-hapur-news-c-135-1-hpr1005-135265-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: महिला उत्पीड़न के मामलों में लचर कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: महिला उत्पीड़न के मामलों में लचर कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी
Wed, 07 Jan 2026 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 07 Jan 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत की अध्यक्षता में बुधवार को मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान महिला उत्पीड़न के मामलों में पुलिस की लचर कार्यप्रणाली पर उन्होंने नाराजगी जताई।
जनपद में हिंसा से पीड़ित आठ महिलाओं ने शिकायत की। इसमें पारिवारिक विवाद , दहेज उत्पीड़न, मारपीट एवं छेड़छाड़ से संबंधित मामले आए। इस पर राज्य महिला आयोग की सदस्य ने संबंधित थानों के प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बुलंदशहर रोड स्थित कोटला मेवतियान निवासी कशिश के दहेज व पारिवारिक उत्पीड़न के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मनीषा अहलावत ने कहा कि एक महिला ही दूसरी महिला का उत्पीड़न के मामले में साथ नहीं देगी तो कैसे न्याय मिलेगा।
उन्होंने स्वयं सहायता समूह व पॉश कमेटी के अध्यक्ष एवं सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीओ पिलखुवा अनीता चौहान, जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह, महिला थाना प्रभारी अरुणा राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु सिंह, जिला दीपक कुमार, अमित कुमार, रविंद्र कुमार, रिंकू सिंह, सोनिया, रालोद नेता हेमंत मिश्रा, प्रोफेसर अब्बास अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --