फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   stadium proposal cancelled

Hapur News: तीसरी बार निरस्त हुआ स्टेडियम का प्रस्ताव, फिर होगा संशोधन

Wed, 06 Dec 2023 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 06 Dec 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
stadium proposal cancelled
हापुड़। जिले के खिलाड़ियों को स्टेडियम के लिए अभी और इंतजार करना होगा। शासन से तीसरी बार इसका प्रस्ताव निरस्त कर संशोधन के लिए हापुड़ भेजा गया है। शासन ने इसमें कुछ बदलाव के साथ स्टॉफ क्वार्टर्स बनाने के लिए भी कहा है। फिलहाल विभाग नए प्रस्ताव को बनाने में जुटा है। इसे भेजने के बाद फिर एक बार हरी झंडी का इंतजार किया जाएगा।
विज्ञापन


बाबूगढ़ में 25 एकड़ जमीन में आधुनिक स्टेडियम को मंजूरी करीब एक साल पहले मिली थी। क्रीड़ा विभाग ने स्टेडियम निर्माण के लिए 24 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था। लेकिन शासन से तीन बार इसे निरस्त कर दिया गया है। अब चौथी बार इस प्रस्ताव को क्रीड़ा विभाग और कार्यदायी संस्था तैयार कर रही है। जिसके बाद इसे चौथी बार इसे शासन के समक्ष भेजा जाएगा।
विज्ञापन








स्टेडियम में ये मिलेंगी सुविधाएं

स्टेडियम को सुविधाओं की दृष्टि से पूरी तरह हाईटेक बनाया जाएगा। स्वीमिंग पूल से लेकर यहां हर खेल की सुविधा मुहैया होगी। डीएम ने बताया कि स्टेडियम में क्रिकेट, फुटबॉल ग्राउंड, 450 मीटर का सिंथेटिक ट्रैक, जिम, कुश्ती, योगा व कबड्डी हॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस का हॉल, हास्टल, वालीबॉल, बॉस्केटबॉल का मैदान, खोखो, हॉकी, हैंडबॉल आदि खेल की सुविधा होगी। इसके साथ ही संशोधित प्रस्ताव में यहां रहने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के आवास बनाने के लिए भी निर्देशित किया गया है। ऐसे में स्टेडियम का बजट और बढ़ सकता है। शासन की मंशा है कि स्टेडियम को आधुनिक स्तर का बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




युवाओं को है स्टेडियम का बेसब्री से इंतजार -

स्टेडियम बनने का युवाओं को बेसब्री से इंतजार है। जिले को 13 साल बाद यह सौगात मिलने जा रही है। इनके बनने से खेल प्रतिभाएं निखरकर सामने आएंगी। एथलेटिक्स, कुश्ती या अन्य खेलों की प्रैक्टिस करने के लिए युवाओं को मेरठ गाजियाबाद की ओर रुख करना पड़ता है। ऐसे में युवाओं का मानना है कि जल्द से जल्द इसका निर्माण पूरा किया जाएगा। जो भी संशोधन होने हैं उनकी प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाए।


कोट -



स्टेडियम का निर्माण पूरा कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नई दरों के हिसाब से प्रस्ताव भेजने के निर्देश मिले हैं, जो भी संशोधन होने हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है। ताकि समय रहते स्टेडियम का निर्माण पूरा किया जा सके।-मधु अवस्थी, उप क्रीड़ा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed