फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   SSV College Student elections.

एसएसवी कालेज छात्रसंघ चुनाव में पांच पदों पर 18 प्रत्याशी

Fri, 25 Nov 2016 08:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 25 Nov 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
SSV College Student elections.
चुनाव - फोटो : Demo Pic

एसएसवी पीजी कालेज में शुक्रवार को दिनभर छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन फार्मों की जांच और नाम वापसी के बाद पांच पदों पर 18 प्रत्याशी मैदान में रह गए। 12 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए हैं।

विज्ञापन


मतदान से पहले शनिवार को सभी प्रत्याशी डिबेट में छात्रों के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे। चुनाव अधिकारी डा.नीनू अग्रवाल ने बताया कि सुबह 10 से 12 बजे तक नामांकन फार्मों की जांच की गई। जिसमें किसी भी प्रत्याशी का नामांकन निरस्त नहीं हुआ।
विज्ञापन


हालांकि अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशियों सहित कुल 12 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिये। दोपहर 12 से शाम 3 बजे तक नाम वापसी हुई। अब अध्यक्ष पद पर छह , उपाध्यक्ष पद पर तीन , महासचिव पद पर तीन,
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त सचिव पद पर तीन और कोषाध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी बचे हैं।  कुल मिलाकर अब पांच पदों पर कुल 18 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। मीडिया प्रभारी डा. मानवेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि शनिवार को 11 बजे से सभी पदों के प्रत्याशी खुली डिबेट में छात्रों के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed