फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   SP's ruckus in protest against gang rape of BHU student

Hapur News: बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म विरोध में सपाइयों का हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
SP's ruckus in protest against gang rape of BHU student
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में सपाइयों ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर हंगामा कर दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की। सपाइयों ने दोषियों के घर पर बुलडोजर चलवाने की मांग की। बाद में सपाइयों ने एडीएम को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया।

सपा की प्रदेश सचिव शालू जौहरी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार महिलाओं पर अपराध रोक पाने में नाकाम है। प्रदेश में आपराधिक घटनाएं, यौन अपराध, सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। वाराणसी जिले में बीएचयू की छात्रा के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। सत्ता के दबाव में स्थानीय जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ ने कहा कि दोषी के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है, बल्कि छात्राओं पर ही गलत मुकदमे कायम किए गए हैं। सरकार के इस रुख से बेटियों का मनोबल टूट रहा है। जिला उपाध्यक्ष पदम सिंह ने कहा कि निर्दोष छात्राओं के विरुद्ध दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं, साथ ही अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाकर पीड़िता को न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए, अन्यथा सपाई आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने वालों में संजय यादव, वाहिद चौधरी, हसीन चौधरी, अंजू सिंह, प्रीति, पुष्पा, आशा, ममता, पिंकी, गुड्डी, परवीन, जगवती, राजेश, पूनम, मुनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed