{"_id":"6aa58918e2071f620704b2b2","slug":"speeding-car-hits-brothers-on-a-bike-from-behind-both-critically-injured-hapur-news-c-135-1-hpr1001-148266-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक सवार भाईयों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक सवार भाईयों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर
विज्ञापन
हाफिजपुर हादसे में घायल हुए युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे युवक।स्रोत: पुलिस
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के एनएच-334 स्थित कुराना टोल के पास सिकंदराबाद से पेंट कर बाइक से घर लौट रहे चचेरे व तहेरे भाई तहसीन व शाहरुख निवासी गांव ब्रजनाथपुर को पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस कार व बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव ब्रजनाथपुर निवासी शाहरुख व उनका चचेरा भाई तहसीन पेंटर का कार्य करते हैं। शनिवार को दोनों जिला बुलंदशहर के सिकंदराबाद में पेंट कर शाम करीब छह बजे बाइक से घर लौट रहे थे। कुराना टोल के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों कई फिट उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि कार एक महिला चला रही थी। हादसे के बाद महिला चालक भाग गई।
सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि हादसे के संबंध में घायलों के परिजनों की तरफ से पुलिस को अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।