फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Speeding Bolero coming from wrong direction hits bike two brothers die on the spot in hapur

बुझ गए एक घर के दो चिराग: गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, दो भाइयों की मौके पर मौत

Fri, 08 Mar 2024 04:37 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 08 Mar 2024 04:37 PM IST
सार

हरियाणा के गुरुग्राम के सैक्टर-14 के निवासी विकास श्रीवास्तव (24) और उसका छोटा भाई विशाल श्रीवास्तव (22) पुत्र राधेश्याम श्रीवास्तव देर रात को अपने घर से अल्मोड़ा में जागेश्वर धाम के दर्शन करने के लिए बुलेट बाइक से निकले थे। 

विज्ञापन
Speeding Bolero coming from wrong direction hits bike two brothers die on the spot in hapur
बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 09 पर शुक्रवार सुबह तड़के गलत दिशा में चल रही बोलेरो गाड़ी ने सामने से बुलेट बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। भाइयों की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

हरियाणा के गुरुग्राम के सैक्टर-14 के निवासी विकास श्रीवास्तव (24) और उसका छोटा भाई विशाल श्रीवास्तव (22) पुत्र राधेश्याम श्रीवास्तव देर रात को अपने घर से अल्मोड़ा में जागेश्वर धाम के दर्शन करने के लिए बुलेट बाइक से निकले थे। दोनों जैसे ही बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के सिमरोली गांव के पास पहुंचे तो सामने से गलत दिशा से आती हुई बोलेरो गाड़ी ने सामने से टक्कर मार दी। आमने सामने की भिड़त होने से बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची बाबूगढ़ पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाले गाड़ी चालक को हिरासत में ले लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कारवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed