{"_id":"68f12cf7fe46d397c6032c9a","slug":"special-train-for-hapur-hapur-news-c-135-1-hpr1001-131670-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रेलवे स्टेशन पर एक और स्पेशल ट्रेन को मिला ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रेलवे स्टेशन पर एक और स्पेशल ट्रेन को मिला ठहराव
Thu, 16 Oct 2025 11:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। त्योहारों पर यात्रियों को राहत दिलाने के लिए रेलवे ने हापुड़ रेलवे स्टेशन पर एक और स्पेशल ट्रेन का ठहराव दिया है। 17 से 20 अक्तूबर के बीच स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में शकूरबस्ती से लखनऊ स्टेशन के बीच कुल छह फेरे लगाएगी।
शकूरबस्ती से चलकर रात्रि 11:49 बजे ट्रेन हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद मुरादाबाद की दिशा में रवाना हो जाएगी। 17 से 19 अक्तूबर के बीच तीन दिन ट्रेन का संचालन होगा। वापस में 18 अक्तूबर से लखनऊ रेलवे स्टेशन से ट्रेन का संचालन होगा और रात्रि 20:40 बजे ट्रेन हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव के बाद गाजियाबाद के लिए रवाना हो जाएगी।
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि त्योहार पर नियमित ट्रेनों में सीट फुल हो जाने के कारण रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है। ट्रेन के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी।