फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Special train between Prayagraj and Jammu Tawi to also halt at Hapur Railway Station.

Hapur News: प्रयागराज-जम्मू तवी के बीच स्पेशल ट्रेन का हापुड़ रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Special train between Prayagraj and Jammu Tawi to also halt at Hapur Railway Station.
हापुड़। ट्रेनों में यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रयागराज से जम्मू तवी के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर इसका ठहराव दिया गया है। सप्ताह में दो दिन स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। इससे प्रयागराज के साथ ही जम्मू तवी जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


प्रयागराज से जम्मू तवी के बीच आठ जून से 28 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को ट्रेन का संचालन होगा। प्रयागराज रेलवे स्टेशन से दोपहर 12:10 बजे अलीगढ़, बुलंदशहर के रास्ते होते हुए ट्रेन रात 20:05 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और पांच मिनट ठहराव के बाद मेरठ के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


जम्मू तवी से प्रयागराज संगम को जाने वाली ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन नौ जून से 29 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को संचालित होगी। जम्मू तवी से सुबह 11:30 बजे चलकर सहारनपुर, मुरादाबाद के रास्ते होते हुए स्पेशल ट्रेन रात्रि 11:15 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन आएगी और पांच मिनट ठहराव के बाद बुलंदशहर के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि गर्मियों की छुट्टी में प्रयागराज और जम्मू तवी के बीच ट्रेन संचालन की मांग उठ रही थी। यात्रियों की सुविधा के लिए ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है। सप्ताह में दो दिन ट्रेन का संचालन होगा और दोनों दिशाओं में ट्रेन 33 फेरे लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed