{"_id":"6abfedbc2565c9da5e03a8d2","slug":"special-semester-exams-will-be-held-from-october-12-to-16-hapur-news-c-135-1-hpr1002-149524-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 12 से 16 अक्तूबर तक होंगी विशेष सेमेस्टर की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 12 से 16 अक्तूबर तक होंगी विशेष सेमेस्टर की परीक्षाएं
विज्ञापन
हापुड़। विश्वविद्यालय की सत्र 2025-26 के अंतिम सेमेस्टर में शामिल हुए विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं की विशेष सेमेस्टर परीक्षाएं 12 अक्तूबर से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं 16 अक्तूबर तक चलेंगी।
विश्वविद्यालय के निर्देश पर दो सितंबर 2026 के माध्यम से विशेष सेमेस्टर परीक्षा के लिए संबंधित पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं से परीक्षा फार्म भरवाए गए थे। अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए सभी संबंधित महाविद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार विशेष सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन 12 अक्तूबर से शुरू होकर 16 अक्तूबर तक किया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं से भी परीक्षा कार्यक्रम का ध्यानपूर्वक अवलोकन करने और निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने को कहा है। एसएसवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नवीन चंद्र ने बताया कि परीक्षा का कार्यक्रम घोषित हो गया है। छात्रों को भी अवगत कराया जा रहा है।