{"_id":"65de11c2dc943d605d039845","slug":"sp-suspend-two-policemen-hapur-news-c-135-1-hpr1001-108136-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 100 रुपये की रिश्वत मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 100 रुपये की रिश्वत मामले की जांच शुरू
Tue, 27 Feb 2024 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हाईवे-4 पर तैनात दो पुलिसकर्मियों द्वारा लकड़ी से भरे ट्रक से 100 रुपये की रिश्वत लेने के मामले में एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो वायरल होने पर एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था।
सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक ट्रक चालक द्वारा थाना हापुड़ देहात की ततारपुर चौकी हाइवे-4 की गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा 100 रुपये की रिश्वत लेने की बात कही जा रही थी। रात को एक व्यक्ति सड़क के दूसरी तरफ खड़े होकर वीडियो बना रहा था। जबकि पुलिसकर्मियों ने कार को आगे लगाकर ट्रक रोक रखा था। ट्रक ड्राइवर उतरकर पुलिस की गाड़ी तक जाता है और फिर कुछ मिनट बाद वापस आ जाता है।
इस दौरान पुलिस की गाड़ी आगे चली जाती है। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति अब ट्रक ड्राइवर के पास आकर पूछता है कि कितने और किस बात के रुपये दिए। ट्रक ड्राइवर बताता है कि कागज पूरे थे, फिर भी पुलिसकर्मियों ने सौ रुपये लिए हैं। एसपी अभिषेक वर्मा ने हाईवे-4 गाड़ी पर ड्यूटी में तैनात मुख्य आरक्षी रमेश चंद और आरक्षी मोहित कुमार को निलंबित कर दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जिसके आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।