फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   sp suspend policemen

Hapur News: पत्नी की हत्या के प्रयास में सिपाही निलंबित

Sat, 05 Aug 2023 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 05 Aug 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
sp suspend policemen
हापुड़। पिलखुवा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल ने एक अन्य युवती से अवैध संंबंधों के चलते पत्नी की हत्या का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत के बाद एसपी ने आरोपी को निलंबित कर दिया है। प्रकरण की जांच सीओ पिलखुवा को सौंपी गई है।
विज्ञापन


यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल व मुजफ्फरनगर के पुरकाजी निवासी परिक्षित राणा की शादी जिला शाहजहांपुर के थाना पुवायां क्षेत्र के गांव निवासी महिला से आठ दिसंबर 2014 को हुई थी। परिक्षित राणा फिलहाल पिलखुवा थाने में तैनात है। पत्नी ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि कुछ वर्ष पहले पति का पिलखुवा की बस अड्डा चौकी क्षेत्र की युवती के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। दोनों के बीच अवैध संबंध भी हैं। विरोध किया तो पति ने बेरहमी से पीटा और अपनी नानी के घर भेज दिया था। 14 जून 2018 को वह हापुड़ पहुंची थी। जिसके बाद उसने थाने में शिकायत की। जिसके बाद पति उसे अपने साथ ले तो गया लेकिन, दो दिनों तक उसे भूखा-प्यासा रखकर प्रताड़ित किया। आरोप है कि 31 जुलाई को वह अपनी पुत्री को लेने के लिए अपनी ससुराल गई थी। जहां पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे कमरे में बंद कर दिया और उसकी हत्या का प्रयास किया। मामले की शिकायत एसपी से की गई। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मामले में हेड कांस्टेबिल को निलंबित कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed