फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   SP leader accused him of firing.

सपा नेता ने पांच लोगों पर लगाया फायरिंग का आरोप

Tue, 06 Sep 2016 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 06 Sep 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
SP leader accused him of firing.
फाय‌र‌िंग - फोटो : demo pic

गांव सिकंदपुर काकौड़ी निवासी एक सपा नेता ने मामूली कहासुनी के बीच पांच लोगों पर फायरिंग का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस पर आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार रात लगभग दस बजे गांव सिकंदरपुर काकौड़ी निवासी सपा नेता देवेंद्र जाखड़ ने कुछ लोगों पर नौकर के साथ मारपीट करने और फायरिंग का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


घटना को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। मंगलवार को दिन निकलते ही लोग ट्रैक्टर ट्राली व अन्य वाहनों में सवार होकर बाबूगढ़ थाने पहुंचे। वहां पर हंगामा करते हुए धरना प्रदर्शन किया। थाने के घेराव की सूचना पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पकड़े गए लोगों को छुड़ाने की मांग की। थोड़ी देर बाद पुलिस ने देवेंद्र जाखड़ को भी थाने बुलवा लिया। इस बीच दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। पकड़े गए आरोपियों को छोड़ने के बाद ही लोग वापिस लौटे।


थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद चला आ रहा है। मारपीट व फायरिंग के आरोप निराधार हैं। दोनों पक्षों में समझौते के बाद पकड़े गए लोगों को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed