फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   sp inspection black spot

Hapur News: हाईवे पर ब्लैक स्पॉट स्थलों का किया निरीक्षण

Sat, 01 Mar 2025 09:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 01 Mar 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
sp inspection black spot
हापुड़। जिले में सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से एसपी ज्ञानंजय सिंह ने थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे 9 पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने ततारपुर चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरों व यहां लगे बैरियर की भी जांच की।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि जहां भी ब्लैक स्पॉट हैं, वहां सड़क हादसे रोकने के लिए जो भी इंतजाम होने हैं। इसके लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय के बाद इनका फिर से निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को बैरियर पर व सीसीटीवी कैमरों से संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की सघन जांच करने के भी निर्देश दिए। निर्देशों का पालन न करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन


-----

जिले में इन जगहों पर हैं ब्लैक स्पॉट-

सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास, मारवाड़ तिराहा, पिलखुवा बस स्टेशन क्षेत्र, जेएमएस कॉलेज कट, ब्रजनाथपुर ब्रिज, हापुड़ नगर में मेरठ फ्लाईओवर, बदनौली चौराहा, कंदौला गेट, सिंभावली मिल गेट फ्लाईओवर के पास, सिखेड़ा फ्लाईओवर के पास, खुड़लिया बाईपास, गांव अल्लाबख्शपुर, सबली कट, निजामपुर कट फ्लाईओवर के पास, ततारपुर फ्लाईओवर व गोल चक्कर, मंसूरपुर कट, टियाला, गांव सिमरौली कट, कुचेसर चौपला फ्लाईओवर, ब्रजघाट व छिजारसी टोल, जिंदलनगर फ्लाईओवर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed