फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   SP heard the problems in your police door program

Hapur News: आपकी पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम में एसपी ने सुनीं समस्याएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
SP heard the problems in your police door program
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली के गांव दौताई में एसपी ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर आपकी पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्या सुनी। इस दौरान अधिकांश शिकायतें भूमि विवादों से संबंधित आई, एसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
रविवार में एसपी अभिषेक वर्मा ने सीओ स्तुति सिंह और कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह के साथ गांव दौताई में पहुंचकर जनसमस्या सुनी गई। इस दौरान अधिकांश शिकायतें भूमि विवादों से संबंधित आई। इन शिकायतों को वहां मौजूद एसडीएम विवेक कुमार यादव को दी गई, जिन्होंने जांच के लिए राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को शिकायतों के निस्तारण के लिए दिया। इसके अलावा घरेलू विवाद और आपसी कहासुनी से संबंधित विवादों का एसपी ने मौके पर निस्तारण कराया और घर और समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वादी और प्रतिवादियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी ने कहा कि रमजान माह के अंत में ईद पर्व मनाया जाएगा। जिसको शांति से मनाया जाए, किसी भी तरह की गलत गतिविधियां न हो, जिससे पुलिस को कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़े। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि 12 शिकायतों में से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक ग्रामीणों के बीच रहकर एसपी ने समस्या सुनी और लंबित समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed