फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   SP, celebrated Diwali with poor children

एसपी ने गरीब बच्चों के साथ मनाई दीपावली

Sat, 29 Oct 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 29 Oct 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
SP, celebrated Diwali with poor children
एसपी ने गरीब बच्चों के साथ मनाई दीपावली - फोटो : अमर उजाला

डीजीपी के निर्देश पर शनिवार की शाम मेरठ रोड पर धूंधल समाज के लोगों के साथ एसपी अलंकृता सिंह ने दीपावली मनाई। एसपी ने मिठाई और फुलझड़ी छुड़ाकर दीपावली की बधाई दी।एसपी अलंकृता सिंह ने कहा कि दीपावली सर्व समाज के लोगों के लिए खुशियों का त्योहार है।

विज्ञापन


ऐसे में पुलिस की ओर से असहाय लोगों के साथ मिलकर त्योहार मनाने का निर्णय बेहद खुशनुमा पल है एसपी अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में पहुंचीं। जहां उन्होंने बच्चों के साथ फुलझड़ी छुड़ाकर खुशियां बांटी।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने मिठाई भी वितरित की। उधर रविवार की शाम पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों के परिवार के साथ सामूहिक रूप से दीपावली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।इस दौरान एएसपी रामनयन यादव, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गढ़ कोतवाली प्रभारी समरजीत सिंह, एसआई हरिनंदन शर्मा, राजेंद्र सिंह, एके निर्वाल, ब्रजघाट चौकी प्रभारी बलबीर सिंह शनिवार शाम ब्रजघाट स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचे। जहां पुलिसकर्मियों ने कुष्ठ रोगियों को फल, मिठाईयों और कपड़ों का वितरण किया।

वहीं सिंभावली इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा, एसआई संदीप यादव, संजीव बालियान, योगेश को साथ लेकर घुमक्कड़ जाति के लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने उनके बच्चों को पटाखें, मिठाईयां और फलों का वितरण किया।


इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने कहा कि रोगियों, गरीबों और निराश्रितों की सेवा करने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं। हरशरण शर्मा ने कहा कि बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखकर सभी अपने गमों को भूल जाते हैं। पुलिसकर्मियों ने सभी लोगों से त्योहारों पर आपसी सद्भावना और सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed