फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   SP arrived to investigate after complaint of illegal extortion by parking contractor in Brajghat

Hapur: अवैध वसूली की शिकायत के बाद जांच करने पहुंचे एसपी, पार्किंग ठेकेदार बोला- कायदे में रहो

Sat, 24 Feb 2024 03:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 24 Feb 2024 03:46 PM IST
सार

एसपी अभिषक वर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें शिकायत मिल रही थी कि ब्रजघाट में पार्किंग फर्म के लोगों द्वारा निर्धारित शुल्क 53 रुपये के बजाय 60 रुपये लिए जा रहे हैं। कुछ स्थानों पर श्रद्धालुओं से 100-100 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।

विज्ञापन
SP arrived to investigate after complaint of illegal extortion by parking contractor in Brajghat
Hapur News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ में ब्रजघाट में पार्किंग ठेकेदार द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूलने और नियत स्थान से अलग स्थान पर भी वार्किंग वसूली करने की शिकायतों की एसपी ने जांच की। सादी वर्दी और निजी वाहन से पहुंचे एसपी ने निर्धारित शुल्क से ज्यादा शुल्क देने से इनकार किया तो ठेकेदार ने उन्हें कायदे में रहने और शुल्क देने की नसीहत दे डाली। जिसके बाद एसपी ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


एसपी अभिषक वर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें शिकायत मिल रही थी कि ब्रजघाट में पार्किंग फर्म के लोगों द्वारा निर्धारित शुल्क 53 रुपये के बजाय 60 रुपये लिए जा रहे हैं। कुछ स्थानों पर श्रद्धालुओं से 100-100 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। ब्रजघाट में किसी भी गली में घुसने पर ठेकेदार के लोग वाहन स्वामियों से शुल्क वसूलते हैं। 
विज्ञापन


इस शिकायत की सत्यता की जांच करने के लिए उन्होंने टीम के साथ जांच की। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आरोप सही पाए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed