{"_id":"66d49f691b1e5d76f00c1c1f","slug":"son-in-law-arrest-hapur-news-c-135-1-hpr1001-114342-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ससुर पर फायरिंग करने वाला दामाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ससुर पर फायरिंग करने वाला दामाद गिरफ्तार
Sun, 01 Sep 2024 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 01 Sep 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के कमेला रोड स्थित बड़े मदरसे के पास ससुर पर लाठी डंडों, धारदार हथियार से हमला कर फायरिंग करने वाले आरोपी दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर के मोहल्ला आशियाना कॉलोनी गोला कुआं निवासी फैसल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि चार अगस्त की रात करीब नौ बजे उसके पिता रईस मोहल्ला मोती कॉलोनी स्थित अपनी गत्ते की दुकान से ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। कमेला रोड स्थित बड़े मदरसे के पास उसके बहनोई जुनैद व उसके साथी साबिर, असगर, सुऐब, छोटा, सरताज, दानिश ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने उसके पिता पर लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला किया। इतना ही नहीं आरोपी बहनोई ने उसके पिता पर फायरिंग भी की। उसके पिता ने पास खड़ी कैंटर के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। घायल अवस्था में उसने परिजनों के साथ अपने पिता को अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी जुनैद को ईदगाह गेट के पास के गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।