फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   solve one problem, 32 complainant returned.

एक की समस्या सुलटी, 32 फरियादी लौटे

Tue, 07 Jun 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 07 Jun 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
solve one problem, 32 complainant returned.
तहसील दिवस का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

नगर पालिका सभागार में मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में 33 फरियादी आए, लेकिन इनमें से सिर्फ एक की समस्या का निस्तारण हो सका। बाकी फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।

विज्ञापन


तहसील दिवस में मोहल्ला इंद्रगढ़ी निवासी गीता ने मकान के लिए अनुदान राशि दिलवाने, फतेहपुर कुचेसर निवासी प्रदीप ने रास्ता खुलवाने, गांव रामपुर निवासी मंगू सिंह ने अवैध कब्जा हटवाने, चमरी के लोगों ने हैंडपंप लगवाने,
विज्ञापन


महेशपुरी निवासी देवी सिंह ने पेंशन का नवीनीकरण कराने, दस्तोई रोड निवासी बलदेव सिंह ने मकान के लिए अनुदान राशि दिलवाने, उपैड़ा के ग्रामीणों ने 16 घंटे बिजली आपूर्ति, महमूदपुर निवासी रणवीर सिंह ने राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने,
विज्ञापन
विज्ञापन


छज्जूपुरा निवासी सुमेर सिंह ने शमशान घाट का सुंदरीकरण कराने, गांव श्यामनगर निवासी राजवीर सिंह भाटी ने जर्जर विद्युत तारों को बदलवाने, रामगढ़ी निवासी भीमपाल सिंह गौतम ने मोहल्ले में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के निस्तारण कराने सहित कुल 33 शिकायतें दर्ज कराईं।


तहसील दिवस में सिर्फ एक शिकायत का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शेष फरियादियों को मायूस होकर अपने घर लौटना पड़ा। इस अवसर पर एसडीएम सदर अवनीश राय, सीओ सिटी विशाल यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed