फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Solid Waste Management Plant Will Start Soon.

जल्द शुरू होगा सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट

Sat, 20 May 2017 09:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 20 May 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
Solid Waste Management Plant Will Start Soon.
सालिड वेस्ट - फोटो : अमर उजाला

जनपदवासियों के लिए खुशखबरी है। जिलेभर का कूड़ा निस्तारण करने के लिए नगर पालिका पिलखुवा द्वारा मुकीमपुर गांव में 8.97 करोड़ की लागत से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनकर तैयार हो चुका है। बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया जा चुका है।

विज्ञापन


15 दिन में बिजली का कनेक्शन मिलते ही प्लांट चालू हो जाएगा। इस प्लांट में कूड़े का निस्तारण कर जैविक खाद बनाई जाएगी। साथ ही कूड़े में मिलने वाले प्लास्टिक को भी उपयोग में लाया जाएगा।      
विज्ञापन


सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना के अंतर्गत दिसंबर, 2013 में नगर पालिका पिलखुवा द्वारा गांव मुकीमपुर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण शुरू हुआ था। अब 3.5 साल बाद प्लांट का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण कंपनी सीएनडीएस ने बिजली कनेक्शन के अभाव में जनरेटर से प्लांट का ट्रॉयल कर लिया है। ट्रॉयल सफल होने के बाद अधिकारियों ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। कनेक्शन के चालू होते ही प्लांट में कार्य शुरू हो जाएगा।

योजना के निर्माण करने वाली कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर जीएस मिश्रा ने बताया कि प्लॉट का कार्य पूरा हो चुका है। इस प्लॉट में पिलखुवा सहित हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, बाबूगढ़, धौलाना का कूड़ा निस्तारित होगा। सभी जगह कूड़े के लिए बातचीत हो गई हैं।

कूड़े से जैविक खाद बनेगी। कूड़े में निकलने वाले प्लास्टिक से प्लास्टिक का दाना बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया जा चुका है।


कनेक्शन के लिए एक लाख आठ हजार रुपये का स्टीमेट विद्युत निगम ने बनाया था, जो जमा कर दिया गया है। जल्द बिजली का कनेक्शन मिलते ही प्लांट को चालू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed