{"_id":"58c808e94f1c1b741132a9a1","slug":"solid-waste-management-plant","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीरमपुर व नंगलाकाशी में लगेगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीरमपुर व नंगलाकाशी में लगेगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 14 Mar 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
सॉलिड वेस्ट प्लांट
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार द्वारा ओडीएफ गांवों में कचरे के निस्तारण को लेकर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाए जाने की योजना के अंतर्गत दो गांवों का चयन किया गया है। जिले में सिंभावली के बीरमपुर व धौलाना के नंगलाकाशी गांव में प्लांट के लिए भूमि चयनित की गई है।
विज्ञापन
इसके लिए प्रस्ताव बनाकर सरकार से बजट की मांग की गई है। गौरतलब है कि, गांव से निकलने वाले कचरे के निस्तारण को लेकर सरकार की खुले में शौच मुक्त गांवों (ओडीएफ) में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट स्थापित करने की योजना थी।
विज्ञापन
इसके लिए जिला पंचायत राज विभाग द्वारा जिले के धौलाना के नंगलाकाशी व सिंभावली ब्लॉक के गांव बीरमपुर को चुना गया है। दोनों को ही ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। हालांकि, अभी तक पूरे जिले में 45 गांव ओडीएफ घोषित किए जा चुके है।
विज्ञापन
इन दो गांवों में प्लांट स्थापित करने के लिए शासन को 21.75 लाख रुपये का बजट बनाकर प्रस्ताव भेजा गया है। जिस पर शासन की अनुमति की औपचारिकता बाकी है।
योजना के तहत गांव के ही लोगों को रोजगार देकर डोर-टू-डोर कूड़े का कलेक्शन कराया जाएगा। गांव के हर घर में लाल और हरे दो डस्टबिन दिए जाएंगे। लाल डस्टबिन में ऐसे कूड़ा डाला जाएगा जिसे सामान्य तरीके से नष्ट नहीं किया जा सकता, जैसे पॉलीथिन आदि।
ट्राइसाइकिल के माध्यम से कूड़े को एकत्र कर गांव के बाहर ग्राम पंचायत की तीन हजार स्कवायर फिट भूमि में बने प्लांट तक लाया जाएगा। जिसमें मशीनों के माध्यम से इस कचरे को निस्तारित किया जाएगा।
डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि प्लांट का संचालन ग्राम समिति की ओर से कराया जाएगा। जल्द ही प्लांट बनाने के लिए दोनों गांवों में कार्य शुरू कर दिया जाएगा।