फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   social media love

Hapur News: सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, 500 किलोमीटर दूर करने आई इजहार

Mon, 21 Jul 2025 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 21 Jul 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
social media love
सिंभावली। सोशल मीडिया पर दूसरे समुदाय के एक युवक से युवती को प्यार हो गया। अपने प्यार का इजहार करने और युवक से मिलने के लिए युवती लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करके सिंभावली में आ गई। हालांकि, दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों के बालिग होने पर उनके परिजन को मामले की जानकारी दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह को सिंभावली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक और युवती को संदिग्ध घूमता देख पुलिस उन्हें थाने ले गई। वहां पूछताछ में बताया गया है कि युवती पंजाब के चंडीगढ़ की निवासी है और उसका सोशल मीडिया पर एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। युवक दूसरे समुदाय का है, पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि वह युवक से बात करते हुए परिजनों को बिना बताए यहां आ गई। दोनों के बालिग होने पर पुलिस ने दोनों को परिजनों को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर दोनों के परिजन थाने पहुंचे और बिना किसी कार्रवाई के अपने साथ ले गए हैं। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले का संज्ञान नहीं है। इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed