{"_id":"691178d8d57da110d00fc355","slug":"smuggler-killed-in-an-encounter-in-hapur-police-big-action-2025-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस ने किया एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी मुठभेड़ में ढेर, हसीन पर दर्ज थे करीब 25 मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस ने किया एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी मुठभेड़ में ढेर, हसीन पर दर्ज थे करीब 25 मुकदमे
Mon, 10 Nov 2025 11:10 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:10 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बदमाश का एनकाउंटर किया गया है। पुलिस ने 50 हजार के इनामी को मुठभेड़ में मार गिराया है। बदमाश के खिलाफ मुजफ्फरनगर, संभल, अमरोहा और गौतमबुद्धनगर सहित विभिन्न जिलों में गौकशी, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 25 मुकदमे दर्ज थे।
विज्ञापन
hapur encounter
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पुलिस ने रविवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात गौकश हसीन को मुठभेड़ में मार गिराया। यह बदमाश विभिन्न जिलों में गौकशी, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट सहित करीब 25 मुकदमों में वांछित था।
हापुड़ के कपूरपुर पुलिस को रविवार देर रात यूपी 112 पर सूचना मिली थी कि गांव सपनावत के जंगल में कुछ बदमाश कार में सवार होकर गौकशी करने ा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद कुमार पांडेय अपनी टीम के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हो गए।
घेराबंदी और जवाबी कार्रवाई
पुलिस को देखकर कार सवार बदमाश भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान, इनामी बदमाश हसीन ने थाना प्रभारी पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हसीन गोली लगने से घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसे तत्काल धौलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पिलखुवा के रामा अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बदमाश का आपराधिक इतिहास
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मारा गया बदमाश हसीन संभल जिले के असमौली थाना क्षेत्र के गांव मैनोटा का निवासी था। उसके खिलाफ मुजफ्फरनगर, संभल, अमरोहा और गौतमबुद्धनगर सहित कई जिलों में गौकशी, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और अन्य संगीन धाराओं में करीब 25 मामले दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

मौके से बरामद
पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से घटना में इस्तेमाल की गई कार, एक अवैध पिस्टल, कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल, पुलिस फरार हुए अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है और उनसे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।